20 सितंबर को नाहन में होगी अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप , चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आगामी 20 सितंबर को नाहन में अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो अक्टूबर में ऊना में आयोजित होगी। सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाहन में 20 सितंबर को जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाया जा रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 15-09-2026
What's Your Reaction?



