मंडी इज अमेजिंग , ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने चखा सिड्डू का स्वाद

मंडी इज अमेजिंग यह शब्द ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने मंडी की सुंदरता को देखते हुए कहे। ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारी इन दिनों मंडी आए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेयर और इन पदाधिकारियों ने नगर निगम मंडी का दौरा किया और यहां के व्यंजनों को चखा। इस दौरान नगर निगम मंडी के महापौर, पार्षद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

Feb 23, 2025 - 16:46
Feb 23, 2025 - 17:13
 0  42
मंडी इज अमेजिंग , ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने चखा सिड्डू का स्वाद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  23-02-2025

मंडी इज अमेजिंग यह शब्द ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने मंडी की सुंदरता को देखते हुए कहे। ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के पदाधिकारी इन दिनों मंडी आए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेयर और इन पदाधिकारियों ने नगर निगम मंडी का दौरा किया और यहां के व्यंजनों को चखा। इस दौरान नगर निगम मंडी के महापौर, पार्षद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। दोनों ही नगर निकायों द्वारा कई योजना पर लंबी मंत्रणा की तथा तय किया कि शहरी विकास से संबंधित चुनौतियों के निष्पादन के लिए साझा रूप से प्रयास करेंगे और एक-दूसरे के साथ तकनीकी व कार्यप्रणाली को साझा करेंगे। 
विदेशी मेहमान पहाड़ी रंग में रंगे दिखे। पहाड़ी टोपी, शॉल और सलवार सूट पहन विदेशी मेहमान लोगों के बीच पंहुचे। आस्ट्रेलिया से आई विक्की परेसा, टैऊसी मोस, ब्रोकी शार्प और अभिषेक अवस्थी ने इंदिरा मार्केट की छत पर लगे व्यंजनों के स्टॉल में सिड्डू और अन्य व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया और प्रशंसा की।नगर निगम मंडी व ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी शहरी निकायों को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने पर भी चर्चा हुई। आस्ट्रेलिया से आई विक्की परेसा, टैऊसी मोस, ब्रोकी शार्प ने सिड्डू का खूब आनंद लिया। अवस्थी के साथ बातचीत में टैऊसी मोस ने कहा कि सिड्डू इज डिलिशियस। वहीं उन्होंने दोबारा मंडी आने की भी बात कही। 
ऑस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्युनिसिपेलिटी के मेयर अभिषेक अवस्थी ने कहा कि शिवरात्रि 2026 में ऑस्ट्रेलियन डेलिगेट्स को मंडी लाया जाएगा, ताकि पूरे भारत को मंडी की सुंदरता और संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि छोटी काशी पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया है। विदेशी मेहमानों ने सेरी मंच पर लगने वाले व्यंजनों का स्वाद चखा और खूब प्रशंसा की। आने वाले समय में दोनों निगम निकाय मिलकर कार्य करेंगी, जिसकी योजना पर चर्चा की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow