108 एंबुलेंस कर्मियों ने फिर करवाया सफल प्रसव , मधुबन की गीता को अस्पताल पहुंचने से पहले मिला कन्या रत्न 

उप तहसील दाड़लाघाट की पारनु पंचायत के गांव ठेरा की 32 वर्षीय गीता देवी को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार ने तत्काल गीता को अपनी गाड़ी से कंसवाला तक पहुँचाया। जहाँ से उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा अर्की भेजा गया

Jan 31, 2025 - 19:40
Jan 31, 2025 - 19:56
 0  58
108 एंबुलेंस कर्मियों ने फिर करवाया सफल प्रसव , मधुबन की गीता को अस्पताल पहुंचने से पहले मिला कन्या रत्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   31-01-2025
उप तहसील दाड़लाघाट की पारनु पंचायत के गांव ठेरा की 32 वर्षीय गीता देवी को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार ने तत्काल गीता को अपनी गाड़ी से कंसवाला तक पहुँचाया। जहाँ से उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा अर्की भेजा गया। 
इस दौरान एंबुलेंस के चालक नितीश ठाकुर और ईएमटी कुश्मा देवी ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए प्रसव की प्रक्रिया को संभाला। दानों घाट पंचायत के मधुबन के पास सुबह 9:21 बजे एंबुलेंस में ही गीता देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 
ईएमटी कुश्मा देवी ने यह अपनी 9 वीं सफल प्रसव प्रक्रिया पूरी की और माँ-बच्ची दोनों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हुए उन्हें अर्की अस्पताल में भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा की इस मुस्तैदी और तत्परता ने एक और जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow