जुआ नहीं किस्मत का खेल है लॉटरी , टिकट खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगी सरकार , भाजपा की आपत्तियों पर CM का जवाब
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में दोबारा लॉटरी शुरू करने पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉटरी भाग्य का खेल है और किसी व्यक्ति पर इसे खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। जिसकी इच्छा होगी, वही लॉटरी खरीदेगा। यह जुआ नहीं है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर दिए गए पत्र और उठाए गए सवालों पर भी गौर किया जाएगा, लेकिन यह मामला वैसा नहीं है, जैसा भाजपा नेता कह रहे हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 28-08-2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में दोबारा लॉटरी शुरू करने पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉटरी भाग्य का खेल है और किसी व्यक्ति पर इसे खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। जिसकी इच्छा होगी, वही लॉटरी खरीदेगा। यह जुआ नहीं है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर दिए गए पत्र और उठाए गए सवालों पर भी गौर किया जाएगा, लेकिन यह मामला वैसा नहीं है, जैसा भाजपा नेता कह रहे हैं। नेपाल में हुई भीषण त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। इसमें हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने की जानकारी अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
What's Your Reaction?




