बीमा राशि हड़पने की साजिश में जिंदा महिला का बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र , पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

सोलन पुलिस ने 85 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने की साजिश में जिंदा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर निगम के श्मशान घाट कर्मचारी को भी पकड़ा गया है। जानकारी के 6 फरवरी, 2025 को नगर निगम सोलन के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार बिमला वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 जनवरी, 2025 को मोनिका गोयल पत्नी विशाल गोयल के नाम से डेथ रिपोर्ट जमा कराई गई थी

Mar 15, 2025 - 19:07
Mar 15, 2025 - 19:29
 0  109
बीमा राशि हड़पने की साजिश में जिंदा महिला का बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र , पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   15-03-2025

सोलन पुलिस ने 85 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने की साजिश में जिंदा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर निगम के श्मशान घाट कर्मचारी को भी पकड़ा गया है। जानकारी के 6 फरवरी, 2025 को नगर निगम सोलन के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार बिमला वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 जनवरी, 2025 को मोनिका गोयल पत्नी विशाल गोयल के नाम से डेथ रिपोर्ट जमा कराई गई थी। 
इस पर सुरेश शर्मा, गगन और नगर निगम कर्मचारी धर्मपाल के हस्ताक्षर थे। 14 जनवरी को इसे रजिस्टर किया गया और 15 जनवरी को विशाल गोयल को पत्नी के मृत्यु प्रमाण पत्र की 5 प्रतियां जारी कर दी गईं। 1 फरवरी 2025 को खुद मोनिका गोयल का एक पत्र आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जिंदा है और किसी ने श्मशान घाट में फर्जी अंतिम संस्कार दिखाकर उनकी मौत का प्रमाण पत्र बनवा लिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसका मास्टरमाइंड उक्त महिला का पति विशाल निकला। 
विशाल फरार हो गया था और उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था।  इसके बाद  पुलिस ने विशाल गोयल को 14 मार्च को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्मशान घाट कर्मचारी धर्मपाल और सुरेश शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि विशाल गोयल की पत्नी मोनिका के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस में 85 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी थी। 
विशाल को पैसों की जरूरत थी और उसने सोलन में आसानी से फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाने की जानकारी मिलने पर सुरेश शर्मा से संपर्क किया। सुरेश ने कमीशन लेकर मोनिका के पुराने आधार और राशन कार्ड के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा दिए। यह दस्तावेज धर्मपाल द्वारा ही नगर निगम कार्यालय में जन्म मृत्यु शाखा में जमा करवाए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow