पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचे  मंत्री विक्रमादित्य सिंह

गोली लगने से घायल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम पूछा। मंत्री ने उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की है। वहीं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

Mar 15, 2025 - 19:09
 0  82
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचे  मंत्री विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-03-2025
गोली लगने से घायल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम पूछा। मंत्री ने उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की है। वहीं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है। हम उनसे भी बात करेंगे और पुलिस जांच होनी चाहिए। इसमें दूसरे राज्यों के लोगों के साथ ड्रग तस्करों की भी संलिप्तता हो सकती है। उच्च स्तरीय एसआईटी बनाई जानी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। 
खासकर पंजाब से सटी सीमाओं पर चौकसी बरतनी होगी  बंबर ठाकुर को निश्चित रूप से पुलिस सुरक्षा मिलेगी, लेकिन यह फैसला राज्य के डीजीपी और सीएम की ओर से लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच किए जाने से पहले किसी भी तरह की राजनीतिक संलिप्तता पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow