एस्ट्रोटर्फ को बिजली - पानी का कनेक्शन नहीं दे पाई कांग्रेस सरकार , बिना पानी के मैदान पर खेल अभ्यास कर पा रहे खिलाड़ी : अनुराग ठाकुर 

सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गत दिवस जिला सिरमौर के माजरा में जाना हुआ और बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाकर दिया था

May 24, 2025 - 18:31
May 24, 2025 - 19:09
 0  42
एस्ट्रोटर्फ को बिजली - पानी का कनेक्शन नहीं दे पाई कांग्रेस सरकार , बिना पानी के मैदान पर खेल अभ्यास कर पा रहे खिलाड़ी : अनुराग ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-05-2025
सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गत दिवस जिला सिरमौर के माजरा में जाना हुआ और बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाकर दिया था। 
अपेक्षा यह थी कि इस एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करके हिमाचल प्रदेश के बच्चे देश और दुनिया में आगे बढ़ेंगे परन्तु बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि लगभग 6-7 करोड़ की लागत से बनाए हुए एस्ट्रोटर्फ को वर्तमान कांग्रेस सरकार न पानी दे सकी और न ही बिजली का कनेक्शन लगा सकी जिसके कारण बच्चे बिना पानी के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेल अभ्यास कर रहे हैं जो कदापि उचित नहीं है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है, पर बिजली का कनेक्शन भी न लगाना हिमाचल के होनहार बच्चो के प्रति वर्तमान कांग्रेस सरकार की दुर्भावना को दर्शाता है। बिना पानी के एस्ट्रोटर्फ भी खराब हो रहा है और जो बेटियां इस पर खेल रही है उन्हें भी लाभ नहीं हो रहा है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी धनराशि से तो खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ नहीं लगा सकती परन्तु केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगाए गए एस्ट्रोटर्फ की देखभाल न करके सरकार ने अपनी बेरुखी का खुला प्रदर्शन किया है, जो निंदनीय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow