जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण बोले , देश के लिए आज का दिवस है खास

सिरमौर जिला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुआ। यहां हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया किया। उन्होंने पुलिस , होमगार्ड , एनएसएस और एनसीसी की टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली

Jan 26, 2026 - 17:28
Jan 26, 2026 - 17:29
 0  2
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण बोले , देश के लिए आज का दिवस है खास

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-01-2026
सिरमौर जिला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हुआ। यहां हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया किया। उन्होंने पुलिस , होमगार्ड , एनएसएस और एनसीसी की टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 
अपने संबोधन में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बेहद विशेष है जब 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था और विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी गई। अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भी याद किया और कहा कि उनके बलिदान के चलते देश को आजादी मिली उनके योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता। 
उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार को भी याद किया और कहा कि प्रदेश के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है और उसके बाद जो भी सरकारें राज्य में आगे आई उन्होंने निरंतर प्रदेश के विकास की चिंता करते हुए निरंतर विकास के पथ पर पहाड़ी राज्य को आगे बढ़ाया। यहाँ आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और समाजसेवियों सम्मानित किया गया। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow