पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन , डीसी की मार्फ़त राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा यहाँ जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 25-05-2026
What's Your Reaction?



