24 फरवरी को धौलाकुआं में होगा एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 

प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक नाहन राज कुमार ने आज यहां बताया कि इसी उपलक्ष्य पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में सिरमौर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र धौला कुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के लगभग 200 किसान भाग लेंगे

Feb 22, 2025 - 19:22
 0  42
24 फरवरी को धौलाकुआं में होगा एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-02-2025
प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक नाहन राज कुमार ने आज यहां बताया कि इसी उपलक्ष्य पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में सिरमौर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र धौला कुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के लगभग 200 किसान भाग लेंगे।  
कार्यक्रम के दौरान कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और किसानों को कृषि संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में वितरित किए जाते है तथा प्रत्येक किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है। 
उन्होंने जिला के सभी किसानों से अनुरोध किया कि बिहार के भागलपुर में होने वाले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए  https://pmevents.mygov.in/en/event/transfer-of-19th-installment-to-more-then-9-7-crore-pm-kisan-beneficiaries/    लिंक का उपयोग करें और इस संदेश को आगे सांझा करके व्यापक पहुंच के लिए भी अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow