राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी पर क्षत्रिय संगठन में रोष , शिमला सचिवालय के बाहर फूंका सपा सांसद का पुतला
क्षत्रिय योद्धा राणा सांगा को लेकर विवादित व्यान देने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का देश भर में विरोध हो रहा है। शिमला में भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण समाज ने सचिवालय के बाहर सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और आगरा में 12 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।इस दौरान पुलिस व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग लगाने के बाद जूतों की माला भी पहनाई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 01-04-2025
What's Your Reaction?



