4 महीने से किडनैपर्स बेटे की कर रहे थे रेकी, पुलिस ने फेल किए किडनैपर्स के मंसूबे : नरेश चौहान 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा खड़े किए जा रहे सवालों पर कड़ा पलटवार किया

Apr 4, 2026 - 15:56
 0  17
4 महीने से किडनैपर्स बेटे की कर रहे थे रेकी, पुलिस ने फेल किए किडनैपर्स के मंसूबे : नरेश चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-04-2026

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा खड़े किए जा रहे सवालों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे देश में कानून व्यवस्था के मामले में सबसे बेहतर राज्य है। 

उन्होंने हाल ही में उनके बेटे के अपहरण मामले के प्रयास का जिक्र करते हुए उ पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस ने पकड़ा और मामला सुलझाया

CM के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेशह चौहान ने कहा कि उनके बेटे को किडनैप करने का प्रयास किया गया था। यह पूरी तरह से फिरौती (Ransom) का मामला था। आरोपी पिछले चार-पांच महीनों से रैकी कर रहे थे और इस साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में 4-5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वे कई अन्य मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की और कानून ने अपना काम पूरी मुस्तैदी से किया है।

नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए 'प्रोपेगेंडा' फैला रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी से प्रदेश की छवि खराब होती है, जिसका सीधा बुरा असर टूरिज्म इंडस्ट्री और निवेश (Investment) पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की एक अपनी साख है और इसे राजनीतिक दृष्टि से धूमिल करना उचित नहीं है।

नरेश चौहान ने  सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल का हवाला देते हुए उ कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है​भाजपा को राजनीतिक दृष्टि से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।​अगर भाजपा को प्रदर्शन ही करना है, तो RDG (Revenue Deficit Grant) के मुद्दे पर करें, जिसके बंद होने से प्रदेश  पर असर पड़ा है। ​नरेश चौहान ने कहा कि यदि भाजपा आरडीजी जैसे जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन करती है, तो सरकार भी उनका साथ देगी।

नरेश चौहान ने साफ किया कि प्रदेश में घटित होने वाली किसी भी घटना पर पुलिस तत्काल एक्शन लेती है और उसे अंजाम तक पहुंचाती है। उन्होंने भाजपा से आग्रह किया कि देवभूमि की छवि को नुकसान पहुंचाना बंद करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow