बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ पर पीएम श्री कन्या स्कूल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम

आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है ठीक 10 साल पहले आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी इसी उपलक्ष्य पर आज पीएम श्री कन्या पाठशाला नाहन में महिला एवं बाल विकास द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा  विशेष रूप से मौजूद र

Jan 22, 2025 - 19:28
Jan 22, 2025 - 19:40
 0  30
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ पर पीएम श्री कन्या स्कूल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   22-01-2025
आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है ठीक 10 साल पहले आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी इसी उपलक्ष्य पर आज पीएम श्री कन्या पाठशाला नाहन में महिला एवं बाल विकास द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा  विशेष रूप से मौजूद रहे। एडीएम एलआर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत जिस मकसद के साथ की थी। उसके कई सकारात्मक बदलाव देश के भीतर देखने को मिले है। उन्होंने कहा कि किस तरीके से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा सके इसको लेकर भी महिला एवं बाल विकास गंभीर है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे है। 
उन्होंने कहा कि इस योजना की जागरूकता के लिए मार्च माह तक विभाग द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार की गई है जो सराहनीय प्रयास है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुनील शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आज से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जो आगामी 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचायत स्तर तक जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को बताया जाएगा ताकि बेटियों और बेटों में कोई फर्क न समझे क्योंकि मौजूदा समय में बेटियां भी बेटों से कम नहीं है उन्होंने कहा कि बालिकाओं का कैसे उत्थान हो इसे देखकर महिला एवं बाल विकास लगातार गंभीर रहता है। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 800 बालिकाओं को ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बालिकाओं को ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी बालिकाएं जागरुक होकर इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनें। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों से आहवान किया कि बालिकाओं को उनके अधिकार एवं महिलाओं के लिए बने कानून सम्बन्धी जानकारी प्रदान करते रहे। इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी सुनील शर्मा ने ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अन्तर्गत जिले मे चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विभाग द्वारा 22 जनवरी से 08 मार्च 2025 तक विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी जिसमें लोगो को जागरुक किया जाएगा। 
उन्होंने पोषण अभियान द्वारा एक हजार दिनों के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों के विकास में इसकी महत्ता के बारे में बताया तथा महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया की कमी एवं उसके रोकथाम बारे जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में जिला पुलिस की सहायता से बालिकाओं के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का भी शुभारम्भ किया गया जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतू विभिन्न तकनीकों बारे सिखाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ० आशिमा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेक्टा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मोहम्मद, कृतिका समन्वयक, रुचि, आरती, सोनम, प्रियंका अग्रवाल, पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, धीरज पुंडीर, राजीव व स्कूल के सभी अध्यापकों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow