HPU ने रचा इतिहास, PG परीक्षाओं के 20 दिनों के भीतर घोषित किए परिणाम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर घोषित कर दिए हैं। अलग-अलग विषयों के चतुर्थ सैमेस्टरों के परिणाम विश्वविद्यालय ने घोषित किए हैं। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा संकल्प है।

Aug 16, 2026 - 19:38
 0  1
HPU ने रचा इतिहास, PG परीक्षाओं के 20 दिनों के भीतर घोषित किए परिणाम
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 16 अगस्त : 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर घोषित कर दिए हैं। अलग-अलग विषयों के चतुर्थ सैमेस्टरों के परिणाम विश्वविद्यालय ने घोषित किए हैं। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा संकल्प है।

छात्रों का समय अत्यंत मूल्यवान है। 20 दिनों में परिणाम घोषित कर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे छात्रों को आगे की पढ़ाई, नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोई बाधा न आए। कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, परीक्षा नियंत्रक डा. श्याम लाल कौशल और उनकी टीम के कर्मचारियों व मूल्यांकन में लगे अधिकारियों के टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow