25 जून से अनिश्चित हड़ताल की तैयारी में HRTC कर्मचारी, सरकार को दिया अल्टीमेटम
HRTC के कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। नाहन में आज गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 19 जून, 2026 :
HRTC के कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। नाहन में आज गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले लम्बे समय से उनके वित्तीय लाभ लंबित पड़े हैं, लेकिन सरकार और प्रबंधन इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहे हैं।
HRTC चालक संघ के राज्य अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों से निगम कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और अब निगम के सभी कर्मचारियों ने तंग आकर यह फैसला दिया है कि 24 जून तक यदि उनके लंबित पड़े वित्तीय लाभों की अदाएगी नही की जाती है तो 25 जून से पूरी तरह चक्का जाम करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ बढ़ेगे।
मान सिंह ठाकुर ने कहा कि 75 महीनों से नाइट ओवरटाइम का करीब 150 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। इसके अलावा एरियर की किस्तें भी कर्मचारियों को नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्तों के रूप में करीब 20 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि पिछले आठ महीनों से कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।
What's Your Reaction?