लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर HRTC पेंशनर्स ने बोला हल्ला, पेंशनरों की दोटूक- मांगें नहीं मानीं तो चुनाव में होगा हिसाब
एचआरटीसी पेंशनरों का सब्र अब जवाब देने लगा है। करीब 700 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय देनदारियों और पिछले 10 वर्षों से लटकी 20 से 25 मांगों को लेकर आज एचआरटीसी पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी ने शिमला स्थित निगम मुख्यालय के बाहर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। पेंशनरों की नाराजगी की बड़ी वजह 5 प्रतिशत डीए में उनके साथ हुआ भेदभाव भी है।
एचआरटीसी पेंशनरों का सब्र अब जवाब देने लगा है। करीब 700 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय देनदारियों और पिछले 10 वर्षों से लटकी 20 से 25 मांगों को लेकर आज एचआरटीसी पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी ने शिमला स्थित निगम मुख्यालय के बाहर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। पेंशनरों की नाराजगी की बड़ी वजह 5 प्रतिशत डीए में उनके साथ हुआ भेदभाव भी है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ-साथ एचआरटीसी कर्मचारियों को भी डीए का लाभ दिया, लेकिन निगम के पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं, मार्च से सितंबर तक चरणबद्ध धरने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने के साथ चुनाव में भी सरकार से हिसाब मांगा जाएगा।
एचआरटीसी पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की करीब 20 से 25 मांगें पिछले 10 वर्षों से लंबित हैं। इनमें प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी पेंशनरों को दिए जाने वाले सभी वित्तीय लाभ एचआरटीसी पेंशनरों को भी देने, 5 प्रतिशत डीए जारी करने, नए वेतनमान और पेंशन एरियर का भुगतान करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। उनके अनुसार पेंशनरों के करीब 700 करोड़ रुपये के वित्तीय देय सरकार और निगम प्रबंधन के पास लंबित हैं।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी 2025 को मांगपत्र सौंपा गया था और अक्टूबर में अनुपूरक मांगपत्र भी दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दिवाली के दौरान भी आंदोलन की तैयारी थी, लेकिन नए एमडी के आग्रह पर उन्हें समय दिया गया था। डीए को लेकर आश्वासन मिलने के बावजूद पेंशनरों के साथ भेदभाव किया गया। इसके बाद 13 नवंबर को अल्टीमेटम भी दिया गया, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं।
उन्होंने कहा कि आज का धरना एक दिन के लिए आयोजित किया गया है, जबकि अगला धरना मार्च में नादौन या हरौली में होगा। इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जून और सितंबर में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजेंद्र ठाकुर ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन से वार्ता तथा ज्ञापन के माध्यम से दबाव बनाया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा और अंत में चुनाव के दौरान भी सरकार से हिसाब मांगा जाएगा।
What's Your Reaction?


