पंजाब और हरियाणा के रॉन्ग साइड ढाबों पर नहीं रुकेंगी HRTC बसें
एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हमीरपुर ने पंजाब के घनोली में घटी घटना पर हमीरपुर वर्कशॉप में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टेट ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम की कोई भी बस पंजाब और हरियाणा के रॉन्ग साइड ढाबों पर नहीं रुकेगी।
हमीरपुर : 24 - 11 - 2026 :

उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि हमीरपुर डिपो के ड्राइवर के साथ हुई मारपीट में शामिल दोनों ड्राइवरों के साथ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वह सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसके अलावा निगम के उच्चाधिकारियों को भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटना निगम के चालक व परिचालक को दोबारा बाहरी राज्यों में न झेलनी पड़ी। इस दौरान हमीरपुर डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर काफी संख्या में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?