नाहन शहर में चिन्हित पेड़ों की कटाई व ट्रिमिंग के लिए प्रशासन से की जाएगी चर्चा: MC अध्यक्ष

नाहन शहर में बरसात के मौसम के बीच पुराने और जर्जर पेड़ लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कल शाम रानीताल परिसर में एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आज नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान ने मौके का दौरा किया।

Jul 27, 2026 - 15:25
 0  2
नाहन शहर में चिन्हित पेड़ों की कटाई व ट्रिमिंग के लिए प्रशासन से की जाएगी चर्चा: MC अध्यक्ष

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 27 जुलाई, 2026 : 

नाहन शहर में बरसात के मौसम के बीच पुराने और जर्जर पेड़ लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कल शाम रानीताल परिसर में एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आज नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान ने मौके का दौरा किया।

 मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर कुछ ऐसे भारी भरकम पेड़ खड़े हैं जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बरसात के मौसम में इन पेड़ों से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है कई सूखे पेड़ों को कटवाने को लेकर भी लोगों ने मांग की है। उन्होंने बताया कि शहर में ऐसे सभी पुराने और खतरा बन चुके पेड़ों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन और वन विभाग के साथ चर्चा कर जहां आवश्यकता होगी वहां पेड़ों की कटाई और ट्रिमिंग करवाई जाएगी, ताकि बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 उन्होंने बताया कि बीते कल शाम रानीताल परिसर में एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर गया। हालांकि उस समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई पेड़ खतरे की स्थिति में दिखाई देता है तो इसकी सूचना नगर परिषद को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। नगर परिषद का कहना है कि लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow