तंबाकू मुक्त अभियान के तहत नाहन में दुकानों पर छापेमारी, विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने दुकानों में दी दबिश

सिरमौर जिला को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत गठित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान दुकानदारों को नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ चेतावनी भी दी गई। 

Jul 27, 2026 - 15:23
 0  2
तंबाकू मुक्त अभियान के तहत नाहन में दुकानों पर छापेमारी, विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने दुकानों में दी दबिश

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 27 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिला को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत गठित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान दुकानदारों को नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ चेतावनी भी दी गई। 

संयुक्त टीम ने शहर की कई दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करना है।

BMO डॉ मोनिशा अग्रवाल ने बताया कि शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि जिला में लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों में तंबाकू नियंत्रण कानूनों को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow