मानसून से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर प्रशासन, सिरमौर जिला में 30 सदस्य NDRF टीम की भी तैनाती
सिरमौर जिले में भी मानसून की बारिश का दौर शुरू हो चुका है बीते कई घण्टों से जिला में बारिश का कमक्रम लागत जारी है। मॉनसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम तैनात कर दी गई है, जबकि सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 1 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिले में भी मानसून की बारिश का दौर शुरू हो चुका है बीते कई घण्टों से जिला में बारिश का कमक्रम लागत जारी है। मॉनसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम तैनात कर दी गई है, जबकि सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मीडिया से बात करते हुई उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मानसून से निपटने के लिए प्रशासन है तमाम तैयारियां पूरी कर दी है विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपदा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए जिला में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम तैनात की गई है, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
प्रियंका वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा प्रशासन की नजर विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर बनी हुई है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
What's Your Reaction?