अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला स्तरीय अलंकार समारोह संस्कृति सदन में आयोजित 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की 10वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अलंकार समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति सदन मंडी में किया

Mar 8, 2025 - 16:18
 0  10
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला स्तरीय अलंकार समारोह संस्कृति सदन में आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    08-03-2025

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की 10वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अलंकार समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति सदन मंडी में किया गया।  कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए, जबकि उनकी धर्मपत्नी एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस स्वेता देवगन भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर व उनकी धर्मपत्नी सोनिया भारद्वाज गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए। अपूर्व देवगन ने अपने संबोधन में समस्त नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज का यह दिन उन सभी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से समाज में नई पहचान बनाई है। 

महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को अधिकार देना नहीं, बल्कि उन्हें वह सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करना है, जिसके वे योग्य हैं। हम सभी जानते हैं कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत क्षमता साबित की है—चाहे वह विज्ञान हो, शिक्षा हो, खेल हो, राजनीति हो या व्यवसाय हो। 

उन्होंने कहा आज यहां पर विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा जो भी संदेश दिया गया है हम सब को उसे अपने घर, गांव और मोहल्ला में लेकर जाना है तथा उसे अपने जीवन में अपनाना है।

10वी और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को इस मौके पर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। जिनमें काव्यांजलि ठाकुर, मनोरमा, आरती देवी, शांभवी शर्मा, अनन्या ठाकुर को 10 हजार प्रति छात्रा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
 
सुमन कुमारी, काजल राय सदाना, वंशिका, सानिध्य पराशर, रोमा, दीक्षा शर्मा, प्रिया, सकीना और आलिशा कटोच को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जबकि आंगनबाड़ी वर्कर्स में सुनीता देवी, अतिदेवी, भोमा देवी, प्रियंका शर्मा, मीना देवी, पिंकी देवी, वीणा देवी, सरस्वती और जयवंती देवी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
  
इसके अतिरिक, रस्साकसी में  आईसीडीएस करसोग को ₹ 5500 का प्रथम पुरस्कार, धर्मपुर को ₹ 4400 का दूसरा और महिला मंडल नालनी को ₹ 3300 रुपए के तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

म्यूजिकल चेयर में प्रथम पुरस्कार रामदेई को 5100 रुपए, दूसरा पुरस्कार नर्वदा को 4100 रुपए, तीसरा पुरस्कार शीतल को 3100 रुपए जबकि सांत्वना पुरस्कार नीलम को 2100 रुपए प्रदान किया गया।

चम्मच दौड़ में महिला मंडल वीणा को 3100 रुपए का प्रथम, आईसीडीएस प्रोजेक्ट सदर को 2500 रुपए का दूसरा और महिला मंडल लोहारा को 2100 रुपए का तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली युवतियों ने इस मंच के माध्यम से अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow