बाल विज्ञान कांग्रेस में विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों को दिया वैज्ञानिक सोच, नशामुक्ति और भाईचारे का संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में नाहन उपमंडल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने विधायक निधि से निर्मित स्कूल के कमरे का उद्घाटन भी किया।

Sep 18, 2026 - 17:22
 0  22
बाल विज्ञान कांग्रेस में विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों को दिया वैज्ञानिक सोच, नशामुक्ति और भाईचारे का संदेश

यंगवार्ता न्यूज - सैनवाला 18 सितंबर : 


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में नाहन उपमंडल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने विधायक निधि से निर्मित स्कूल के कमरे का उद्घाटन भी किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और राष्ट्र निर्माता हैं। विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए समाज और पर्यावरण की समस्याओं के समाधान के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाना चाहिए।

अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि “प्रश्न पूछने, प्रयोग करने और नई सोच विकसित करने से ही नवाचार की शुरुआत होती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने और विज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत है तथा इसे सकारात्मक दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />