कार खाई में गिरी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक ही परिवार के पति-पत्नी की भी जान चली गई
पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक ही परिवार के पति-पत्नी की भी जान चली गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी राम लाल निवासी धरगौण प्लासो, तहसील सराहां और कार चालक अधिकारी जेटली (65) पुत्र रमाकांत शंकर जेटली की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल उर्मिला जेटली पत्नी अधिकारी जेटली को प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कालेज नाहन रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे में घायल यशस्वी जेटली पुत्र अधिकारी जेटली का उपचार नाहन में जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?


