उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ डीसी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आज शुभारंभ हो गया है। नाहन में जिला स्तर पर शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया उन्होंने यहां जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने मौजूद लोगों को नशा मुक्ति को लेकर शपथ भी दिलाई
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आज शुभारंभ हो गया है। नाहन में जिला स्तर पर शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया उन्होंने यहां जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने मौजूद लोगों को नशा मुक्ति को लेकर शपथ भी दिलाई। मीडिया से बात करते हुए डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि तंबाकू मुक्त अभियान के तहत जिला में अगले 2 महीने तक विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें मुख्य रूप से युवाओं को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
What's Your Reaction?



