डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की पहल, शिक्षक दिवस पर कॉलेज के 20 जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप 

शिक्षक दिवस के अवसर पर नाहन के डॉ. वाई.एस. परमार पीजी कॉलेज में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने 20 जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी शुरू करने का फैसला लिया।

Sep 5, 2026 - 18:06
Sep 5, 2026 - 18:25
 0  9
डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की पहल, शिक्षक दिवस पर कॉलेज के 20 जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-08-2026
शिक्षक दिवस के अवसर पर नाहन के डॉ. वाई.एस. परमार पीजी कॉलेज में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने 20 जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी शुरू करने का फैसला लिया।

मीडिया से बात करते हुए ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान संगठन ने कॉलेज की 20 जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की साथ ही उन्होंने कहा कि अगले महीने से कॉलेज के मेधावी छात्रों के लिए ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी जिसमें छात्र की इच्छा अनुसार विषय का चयन हो सकेगा। 
 
उन्होंने कहा ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आज कॉलेज के सभी प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया है जिनका शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहता है। इस समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला जी  द्वारा दीप प्रज्ज्वलन पर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि महोदय को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रोफेसर अमर सिँह चौहान जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश सोलंकी उपाध्यक्ष संजय गोयल,, महासचिव डॉ अनूप, सह सचिव कैप्टन सलीम, मुख्य सलाहकार श्री सुनील गॉड,प्रेस सचिव डॉ आईडी राही एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रो अमर सिंह चौहान जी ने अतिथियों का स्वागत किया और  प्रोफेसर डॉ रवि कांत द्वारा मंच संचालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व छात्र संघ द्वारा महाविद्यालय के लगभग पाँच दर्जन शिक्षकों कों शाल, सम्मान पत्र डायरी एवं पेन दे कर सम्मानित किया गया। बीच - बीच में स्थानीय महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टॉफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ अमर सिंह चौहान जी ने जहाँ छात्रों कों शिक्षा के साथ संस्कारो की बात कही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow