भाजपा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी करेगी आरोप पत्र
भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान चलाने जा रही है। भाजपा चारों नगर निगमों — धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी — में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विस्तृत आरोप पत्र जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इन आरोप पत्रों के माध्यम से भाजपा कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र केवल राजनीतिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि यह कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन का तथ्यात्मक लेखा-जोखा होगा। भाजपा जनता के सामने यह बताएगी कि किस प्रकार कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक संकट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की ओर धकेला है।
विनोद ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपिन परमार, सोलन में भाजपा नेता राजेश कश्यप एवं शैलेंद्र गुप्ता तथा मंडी में विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल आरोप पत्र को जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की यह रणनीति चुनाव अभियान को और अधिक धार देने का कार्य करेगी तथा जनता तक कांग्रेस सरकार की वास्तविकता पहुंचाई जाएगी। भाजपा नगर निगम चुनावों में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे वादों और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।
विनोद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह निराश हो चुकी है और आने वाले नगर निगम चुनावों में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
What's Your Reaction?