उपायुक्त किन्नौर ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का किया दौरा  

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का दौरा किया तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के बहाली कार्य का जायजा लिया

Sep 5, 2025 - 20:03
 0  32
उपायुक्त किन्नौर ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का किया दौरा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  रिकांगपिओ    05-09-2025

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का दौरा किया तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के बहाली कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में जुटे लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के श्रमिकों का मनोबल बढ़ाया। 

जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा जिसके लिए युद्ध स्तर पर दिन-रात कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को जल्द राहत प्राप्त हो सके और सामान्य जन-जीवन पुनः स्थापित हो सके। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow