ऊना में भयंकर अग्निकांड , 35 झुग्गियां जलकर राख , कोई जानी नुकसान नहीं 

जिला ऊना में पुराना होशियार पुर मार्ग पर स्थित झुग्गियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब 35 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। 

Apr 24, 2026 - 19:44
 0  26
ऊना में भयंकर अग्निकांड , 35 झुग्गियां जलकर राख , कोई जानी नुकसान नहीं 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  24-04-2026

जिला ऊना में पुराना होशियार पुर मार्ग पर स्थित झुग्गियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब 35 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। 
इस घटना में लगभग किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिला है। आगजनी में कितना नुकसान पहुंचा है। इसका अनुमानित राशि 2 लाख बताई जा रही है, हालांकि दमकल विभाग सहित प्रशासनिक अमला नुकसान का आकलन करने में जुटा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया और वे बेघर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow