राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा , सतर्कता बरतने के निर्देश 

हिमाचल प्रदेश में  द्रौपदी मुर्मू  के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

Apr 24, 2026 - 19:42
Apr 24, 2026 - 20:15
 0  6
राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा , सतर्कता बरतने के निर्देश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-04-2026
हिमाचल प्रदेश में  द्रौपदी मुर्मू  के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं। बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। 
मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन तथा सभी व्यवस्थाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दौरे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow