एमपीएस मशोबरा की हंसिका ने मेट्रिक परीक्षा में लिए 98 प्रतिशत अंक

हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रविवार को घोषित दसवी कक्षा की परीक्षा के परिणाम में  माया पब्लिक हाई स्कूल मशोबरा की छात्रा  हंसिका शर्मा ने 97.76 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।  इस विद्यालय के अस्तित्व में आने के उपरांत पहली बार इस छात्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके सभी रिकार्ड तोड़े हैं ।

May 10, 2026 - 17:10
 0  21
एमपीएस मशोबरा की हंसिका ने मेट्रिक परीक्षा में लिए 98 प्रतिशत अंक

शिमला 10 मई, 2026 : 

हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रविवार को घोषित दसवी कक्षा की परीक्षा के परिणाम में  माया पब्लिक हाई स्कूल मशोबरा की छात्रा  हंसिका शर्मा ने 97.76 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।  इस विद्यालय के अस्तित्व में आने के उपरांत पहली बार इस छात्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके सभी रिकार्ड तोड़े हैं ।
 गौर रहे कि हंसिका शर्मा के पिता नंदलाल शर्मा शारीरिक शिक्षक और माता निजी विद्यालय में अध्यापिका है । बेटी की इस  उपलब्धि पर उन्हेें गर्व है और इनका कहना है कि हंसिका ने बेटी है अनमोल का सपना पूरा किया है ।
बता दें बेटी को बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है । इससे पहले भी हंसिका ने  राष्ट्रीय स्तर के गणित में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है और राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी रही है।
एमपीएस मशोबरा के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने इस होनहार छात्रा और उनके माता पिता को अपनी बधाई देते हुए बताया कि 90 के दशक में स्कूल अस्तित्व में आया था और तक से लेकर इस वर्ष हंसिका ने बीते वर्षोे के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है ।  उन्होने कहा कि विद्यालय का परिणाम बहुत ही उत्कृष्ट  रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow