एसयूवी ने स्विफ्ट को मारी टक्कर , चालक की मौके पर मौत , कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हुआ हादसा 

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर शुक्रवार सुबह कीरतपुर साहिब के पास भयानक हादसा हुआ। यहां गलत दिशा से आ रही एसयूवी ने स्विफ्ट को टक्कर मार दी, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए

Nov 8, 2024 - 15:55
 0  129
एसयूवी ने स्विफ्ट को मारी टक्कर , चालक की मौके पर मौत , कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हुआ हादसा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  08-11-2024
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर शुक्रवार सुबह कीरतपुर साहिब के पास भयानक हादसा हुआ। यहां गलत दिशा से आ रही एसयूवी ने स्विफ्ट को टक्कर मार दी, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 
बताया जा रहा है कि कीरतपुर साहिब की तरफ से आ रही एसयूवी मनाली की ओर जा रही थी , उसी समय टैक्सी नंबर की स्विफ्ट कीरतपुर साहिब की तरफ आ रही थी। तभी दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एसयूवी गलत दिशा से आ रही थी और एसयूवी में सवार युवक नशे की हालत में थे। 
इस हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिलाओं को चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद वहां एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow