कांगड़ा में कबड्डी मैच देख रहे दर्शकों पर टूटा छज्जा, 31 घायल; तीन गंभीर
कांगड़ा शहर से सटी पंचायत अब्दुल्लापुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कबड्डी लीग मैच के दौरान स्कूल भवन की छत का छज्जा टूटने से 31 दर्शक नीचे गिरने से घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान के समीप स्थित स्कूल भवन की छत पर बड़ी संख्या में दर्शक खड़े होकर व बैठकर मैच देख रहे थे। अत्यधिक भार के कारण छज्जा अचानक नीचे की ओर झुककर टूट गया। इससे छत पर खड़े लोग 8 से 10 फीट नीचे आ गिरे।

What's Your Reaction?