कांग्रेस के भीतर गुटबाजी, कार्यकारिणी भंग होने से लगी मोहर : रणधीर शर्मा

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी भंग हो गई है, ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी सभी काम आपातकाल में ही करती है। आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी भंग भी आपातकालीन रूप में करती

Nov 6, 2024 - 19:25
 0  68
कांग्रेस के भीतर गुटबाजी, कार्यकारिणी भंग होने से लगी मोहर : रणधीर शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-11-2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी भंग हो गई है, ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी सभी काम आपातकाल में ही करती है। आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी भंग भी आपातकालीन रूप में करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के बारे प्रश्न उठती आई है और आज यह आरोप सत्य सिद्ध होते हुए है, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस एक्शन से कांग्रेस पार्टी के अंतर्द्वंद को सत्य सिद्ध किया है। 

कांग्रेस में अंतर्कलह चरम सीमा पर थी और इसका गब्बर आज फट चुका है। ऐसे कहीं उदाहरण है जब कांग्रेस पार्टी आपस में ही उलझ कर कार्य कर रही थी, हिमाचल की सियासत का गढ़ बने हमीरपुर जिला में कांग्रेस के भीतर उठ रहे बगावत के सुर घातक साबित होने बाले है। जिला की पांचों विधानसभा में सामने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नराजगी आने वाले समय में किसी बड़ी बगावत की ओर संकेत दे रही है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। नादौन विधानसभा को छोड़ कर बाकी चारों विधानसभाओं में जिस तरह से कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे है, वह पार्टी हित मे कदापि सही नहीं है। भोरंज में विधायक सुरेश कुमार के होते हुए भी कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। 

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर यह सियासी ड्रामे खूब वायरल हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow