खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एनसीओई हमीरपुर के दो रेस्लर खिलाडिय़ों ने जीते पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एनसीओई हमीरपुर के दो रेस्लर खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। छत्तीसगढ़ में 28 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित की गई राष्ट्रीय खेलों में साईं सेंटर हमीरपुर की मुस्कान ने 76 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि टेक चंद ने ग्रीको-रोमन के 87 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 

Apr 3, 2026 - 16:33
 0  18
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एनसीओई हमीरपुर के दो रेस्लर खिलाडिय़ों ने जीते पदक
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  03-*04-2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एनसीओई हमीरपुर के दो रेस्लर खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। छत्तीसगढ़ में 28 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित की गई राष्ट्रीय खेलों में साईं सेंटर हमीरपुर की मुस्कान ने 76 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि टेक चंद ने ग्रीको-रोमन के 87 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 
मुस्कान फाइनल मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ी से 4-3 से हराकर गोल्ड पदक जीतने से चूक गई। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू की खिलाड़ी और क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की खिलाड़ी को पटखनी देकर फाइनल में पहुंची थी। दूसरी तरफ टेक चंद सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ी से 7-4 से हारकर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे। टेक चंद पंजाब और जम्मू के खिलाडिय़ों को हराकर सेमिफाइनल में पहुंचे थे। 
दोनों रेस्लर पिछले तीन-चार वर्षों से साईं सेंटर हमीरपुर में अपने कोच जॉनी चौधरी से रेस्लिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साईं सेंटर हमीरपुर केंद्र प्रभारी दिव्या ने रेस्लर मुस्कान और टेकचंद को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने पर बधाई दी है। इसके अलावा रेस्लिंग कोच जॉनी चौधरी को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow