पति-पत्नी में विवाद, पिता ने बेटे पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के सुकैड़ी जून गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गनीमत रही कि बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए बरामदे के खंभे की आड़ ले ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

Jul 14, 2026 - 13:49
 0  3
पति-पत्नी में विवाद, पिता ने बेटे पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान

यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 14 जुलाई, 2026 : 

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के सुकैड़ी जून गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गनीमत रही कि बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए बरामदे के खंभे की आड़ ले ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह, जो पेशे से ट्रक चालक हैं, ने बताया कि वह 10 जुलाई को काम पर गए थे और 12 जुलाई की रात घर लौटे। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उनकी पत्नी अपने ससुर, यानी सुरेंद्र के पिता, मिलाप चंद के कमरे में चली गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद जब सुरेंद्र बाहर निकले, तो उनके पिता मिलाप चंद, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, लाइसेंसी बंदूक लेकर बरामदे में खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर अपने बेटे सुरेंद्र की ओर फायर कर दिया। गोली से बचने के लिए सुरेंद्र ने तुरंत बरामदे के खंभे की ओट ले ली। इसके बाद, जब पिता ने दोबारा बंदूक में कारतूस भरने का प्रयास किया, तो सुरेंद्र ने फुर्ती दिखाते हुए कारतूस छीनकर दूर फेंक दिया और तुरंत मौके से निकलकर पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow