माजरा में 9.43 ग्राम चिट्टा और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना माजरा के तहत SIU नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9.43 ग्राम चिट्टा/स्मैक और 56 नशीले कैप्सूल (SPASPEACE-Tramadol) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Sep 21, 2026 - 20:48
 0  39
माजरा में 9.43 ग्राम चिट्टा और 56 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 21 सितंबर : 
पुलिस थाना माजरा के तहत SIU नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9.43 ग्राम चिट्टा/स्मैक और 56 नशीले कैप्सूल (SPASPEACE-Tramadol) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को SIU नाहन, जिला सिरमौर की टीम गश्त पर पुरुवाला में Pontika कंपनी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शाहरुख खान पुत्र गुलशेर अली, निवासी पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब कथित तौर पर क्षेत्र में नशीले कैप्सूल और चिट्टा बेचने का काम करता है तथा उस दिन भी नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.43 ग्राम चिट्टा/स्मैक तथा 56 SPASPEACE (Tramadol) कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />