हिमाचल में आउटसोर्स कर्मी, होमगार्ड और कृषि मित्र लड़ सकेंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के नामांकन 7 मई से शुरू होंगे। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पात्रता और अपात्रता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

May 1, 2026 - 14:02
 0  22
हिमाचल में आउटसोर्स कर्मी, होमगार्ड और कृषि मित्र लड़ सकेंगे चुनाव

शिमला 01 मई, 2026 :

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के नामांकन 7 मई से शुरू होंगे। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पात्रता और अपात्रता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कई श्रेणियों के कर्मचारियों और व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से अयोग्य और कुछ श्रेणियों को पात्र माना गया है। इनमें आउटसोर्स कर्मी, होमगार्ड, कृषि मित्र, निजी डिपो होल्डर और लंबरदार चुनाव लड़ सकेंगे।

इनके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मिड-डे मील वर्कर और जलरक्षक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे। इसके अलावा सहकारी समितियों के सेल्समैन, सेक्रेटरी भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यदि किसी मामले में अपील व पुनरीक्षण अदालत में लंबित है, तो संबंधित व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इसी तरह अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को बेदखली व कब्जा छोड़ने के बाद भी छह वर्षों तक अयोग्य माना जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow