हिमाचल में ‘छोटी सरकार’ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई 'पंचायती राज' के चुनाव की प्रक्रिया आज से रूप से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश भर में ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।
शिमला 07 मई , 2026 :
हिमाचल प्रदेश में 7, 8 और 11 मई को चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इन तीन दिनों में 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 12 मई को 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 14 और 15 मई को उम्मीदवार 10 से 3 बजे से पहले नाम वापस ले सकते हैं। इस तरह से नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
वहीं, 26 मई को पहले चरण, 28 मई को दूसरे चरण और 30 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, ग्राम पंचायत से संबंधित मतपत्रों की गणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। पंचायत समिति व जिला परिषद् के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे से विकास खंड मुख्यालय पर की जाएगी।
What's Your Reaction?


