ग्राम सभा में जुन्गा पंचायत को विकास का मॉडल बनाने का लिया संकल्प

 तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत जुन्गा में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन प्रधान रामलाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लगभग 250 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ। बैठक में जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन तथा पंचायत समिति सदस्या सीमा सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jul 6, 2026 - 17:30
 0  2
ग्राम सभा में जुन्गा पंचायत को विकास का मॉडल बनाने का  लिया संकल्प

यंगवार्ता न्यूज शिमला, 6 जुलाई, 2026': 


 तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत जुन्गा में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन प्रधान रामलाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लगभग 250 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ। बैठक में जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन तथा पंचायत समिति सदस्या सीमा सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खुश विक्रम सेन ने  पंचायत के विकास में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया ।  ग्राम सभा में जुन्गा पंचायत को विकास की दृष्टि से मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का सभी लोगों ने  संकल्प लिया गया।


  बैठक के दौरान नशा, विशेषकर चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को सहयोग देने का आग्रह किया गया । इस मौके पर  जुन्गा बाजार एवं पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, पेयजल, बिजली तथा सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही चालू वित्त वर्ष में पंचायत के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।  ग्राम  सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिनके समाधान के लिए पंचायत ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।


इस अवसर पर उप प्रधान ईश्वर दत्त, वार्ड सदस्य योगमाया शर्मा, मनोज कुमार, उर्मिला, अजय कुमार, सुमन देवी, रमेश कुमार, रेखा देवी सहित पंचायत सचिव मीरा कुमारी, दुर्गा सिंह ठाकुर सहित  बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहे ।
इसी प्रकार जुन्गा समीप भड़ेच में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान शकुंतला देवी ने की ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow