झारखंड में इंडिया को पूर्ण बहुमत , गठबंधन को 56 सीटें तो 24 सीटों पर सिमट गई भाजपा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। हालांकि, दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो गई है। गठबंधन को 56 सीटें , जबकि भाजपा 24 सीटों पर ही सिमट गई है

Nov 23, 2024 - 17:57
 0  69
झारखंड में इंडिया को पूर्ण बहुमत , गठबंधन को 56 सीटें तो 24 सीटों पर सिमट गई भाजपा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - रांची  23-11-2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। हालांकि, दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो गई है। गठबंधन को 56 सीटें , जबकि भाजपा 24 सीटों पर ही सिमट गई है। झामुमो ने तीन और सीट पर जीत हासिल की है। दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 14 हजार वोटों से विजयी रहे। 
उन्होंने भाजपा के सुनील सोरेन को हराया। इसके अलावा खारस्वान में दशरथ गगरई ने 32 हजार वोटों से भाजपा के सोनाराम बोदरा को हराया। वहीं भवनाथपुर सीट पर झामुमो के अनंत प्रताप देओ ने 21 हजार वोटों से भाजपा के भानु प्रताप शाही को हराया। कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर ओरोन ने आजसू की नेरू शांति भगत को 34 हजार वोटों से हराया है। 
डुमरी सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो ने जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो सरकार में मंत्री बेबी देवी को 10 हजार वोटों से हराया है। झामुमो ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दो और सीटों पर झामुमो नेताओं ने जीत पाई है। लिटीपारा सीट पर हेमलाल मुर्मू ने 26 हजार और महेशपुर सीट पर स्टीफन मरांडी ने 61 हजार वोटों से विजय पाई है। झारखंड में भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। 
सिमरिया सीट पर पार्टी के प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल 111906 वोट पाकर विजयी बने हैं। उन्होंने झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को चार हजार वोटों से हराया है। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने पार्टी को बढ़त मिलने पर बच्चों के साथ खुशी मनाई है। एक्स पर अपने बच्चों से गले मिलते हुए उन्होंने फोटो साझा किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा मेरी शक्ति। हेमंत सोरेन बरहेट सीट से उम्मीदवार हैं और 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow