एक हैं तो सेफ हैं ,  महाराष्ट्र में विरोधियों के दांव पर भारी पड़ा विकास का नारा , महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत 

महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक साथ आकर मीडिया से बात की

Nov 23, 2024 - 17:56
Nov 23, 2024 - 18:16
 0  124
एक हैं तो सेफ हैं ,  महाराष्ट्र में विरोधियों के दांव पर भारी पड़ा विकास का नारा , महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - मुंबई  23-11-2024

महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक साथ आकर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को जनता का पूरा प्यार मिला। 
साथ ही किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी लाभ मिला। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे के कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू किए गए। वहीं फडणवीस ने कहा कि जनता ने जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं नतमस्तक हूँ और ये जीत हमारी जिम्मेदारी बढ़ाने वाली है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा कि यह महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है। राज्य की लाडकी बहिनों ने गठबंधन को आशीर्वाद दिया , जिससे गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं। 
जनता ने महा विकास अघाड़ी के ध्रुवीकरण के प्रयास को विफल कर दिया है। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow