रोमांचक मैच में अभिनेता 11 ने नेता 11 को 2 विकेट से हराया , अनुराग ठाकुर के टीबी मुक्त भारत अभियान में साथ आए सभी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर की टीबी मुक्त भारत पहल के अन्तर्गत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री क्रिकेट मैच डे-नाइट टी20 का सफल आयोजन हुआ। अभिनेता इलेवन और नेता इलेवन के बीच टीबी जागरूकता के लिए शनिवार को टी20 फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली अभिनेता इलेवन ने दो विकेट से जीत दर्ज की

Mar 23, 2025 - 18:55
Mar 23, 2025 - 19:11
 0  64
रोमांचक मैच में अभिनेता 11 ने नेता 11 को 2 विकेट से हराया , अनुराग ठाकुर के टीबी मुक्त भारत अभियान में साथ आए सभी 
न्यूज़ एजेंसी - मुंबई   23-03-2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर की टीबी मुक्त भारत पहल के अन्तर्गत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री क्रिकेट मैच डे-नाइट टी20 का सफल आयोजन हुआ। अभिनेता इलेवन और नेता इलेवन के बीच टीबी जागरूकता के लिए शनिवार को टी20 फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली अभिनेता इलेवन ने दो विकेट से जीत दर्ज की। 
देर रात तक चले मैच में दोनों टीमों के उम्दा प्रदर्शन के चलते इस रोमांचक मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेता 11 की टीम ने यूसुफ पठान के 119 रन , मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाबाद 54 रन , चंद्रशेखर आजाद के 29 और कप्तान अनुराग ठाकुर ने 18 रन की बदौलत तीन विकेट पर 249 रन बनाए जिसे सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली अभिनेता इलेवन ने चार गेंद बाकी रहते ही आठ विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
अभिनेता 11 की ओर से 38 गेंदों पर 119 रन की पारी खेलने वाले यूसुफ पठान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाज़ा गया तो वहीं अनुराग सिंह ठाकुर को बेस्ट फील्डर के अवार्ड से नवाज़ा गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मैच की विजेता टीम और उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खिताब से नवाज़ा। टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के इस मैच की शुरुआत महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी के उद्बोधन से जबकि समापन उपमुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे के उद्बोधन से हुई।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />