कल से होगा शुरू जीएसटी बचत उत्सव , आम नागरिक को मिलेगा लाभ , देश के नाम संबोधन में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र की पूर्व संध्या देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कल से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कल सूर्योदय के साथ ही देश में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे

Sep 21, 2025 - 21:06
Sep 21, 2025 - 21:13
 0  59
कल से होगा शुरू जीएसटी बचत उत्सव , आम नागरिक को मिलेगा लाभ , देश के नाम संबोधन में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  21-09-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र की पूर्व संध्या देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कल से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कल सूर्योदय के साथ ही देश में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस जीएसटी रिफॉर्म्स से हमारे देश के गरीब, मध्य वर्गीय, मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा। त्योहार के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। 

 

 

 

मैं देश को जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देंगे। कारोबार को भई बूस्टर डोज मिलेगा। नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश के हर राज्य को विकास की दौड़ में विकास का साथी बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ये सुधार न केवल परिवारों पर बोझ को हल्का करेंगे , बल्कि इंवेस्टमेंट के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेंगे , जहां उद्यमी निवेश करने के लिए आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक देश के लोग अलग-अलग करों में उलझे हुए थे और दर्जनों टैक्स देश के लोगों को देने पड़ते थे, लेकिन अब जीएसटी के नए दौर ने सबके लिए सारी रुकावटें दूर कर दी और सोमवार से देश जीएसटी करों में सुधार का नवरात्र के साथ नया उत्सव मनाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के हर राज्य की समस्या का समाधान खोजा है। 

 

 

केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा है कि देश अब एक जैसी व्यवस्था में आ जाएगा और देश अब ‘वन नेशन वन टैक्स’ के दायरे में काम शुरू कर देगा। देश के लोगों को करों के जाल से मुक्ति मिल गई है और लोगों की जरूरत की चीजें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में ही रहेंगी। इनमें रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को पांच प्रतिशत या फिर शून्य प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार अगली पीढ़ी के सुधार हैं जिन्हें देश की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। ये सुधार देश के विकास की कहानी को गति देंगे , व्यापार को आसान बनाएंगे। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र से आगे बढ़ रहे हैं। उसकी साफ़ झलक इन जीएसटी सुधारों में दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने की तरफ है। 

 

 

उन्होंने कहा कि देश को मध्यम , लघु और लघु क्षेत्र (एसएमई) से बहुत ज्यादा उम्मीद है। भारत में निर्मित सामानों से अपने गौरव को वापस पाना है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुएं खरीदने पर जोर देना चाहिए और जिन चीजों को बनाने में हमारे देश का पसीना लगा हो ,हमें उन्हीं को खरीदना चाहिये। उन्होंने कहा कि अब 99 प्रतिशत वस्तुयें पांच प्रतिशत जीएसटी कर के दायरे में आयेंगी जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों के लिए अब 99 प्रतिशत वस्तुएं 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आ गई है। इस नई कर व्यवस्था से देश के नागरिकों के लिए घर बनाना, टीवी खरीदना, स्कूटर खरीदना, बाइक खरीदना तथा अन्य वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow