सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, कहा- पीएम से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 06-02-2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाक़ात करने के लिए तो जा रहा है, लेकिन उन्हें वहां हिमाचल प्रदेश के हितों की बात करनी चाहिए।
भाजपा विधायक दल को राज्यपाल के पास RDG का नुक़सान को लेकर बात करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तो तब जारी की जाएगी, जब राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक होगी. मुख्यमंत्री आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद रुकवा रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से आग्रह किया है कि वे उनके साथ दिल्ली चलकर हिमाचल के हितों की पैरवी करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश की RDG बंद हुई है।
विशेष सत्र में सरकार जनता को यह बताएगी कि बीते दस सालों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को क्या दिया है. उन्होंने भाजपा विधायकों का भी सहयोग मांगा है. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक तथ्यों पर बात न करते हुए दुष्प्रचार में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि बीजेपी के साथ कांग्रेस विधायकों को भी नहीं मिल रही।
मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष रखा. एक फ़रवरी का दिन हिमाचल के लिए काला दिन था. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी नेता साथ चलें और PM के सामने अपना पक्ष रखें. अब वित्त मंत्री से मुलाकात कर नहीं, बल्कि PM से मुलाकात कर ही बात बनेगी।
What's Your Reaction?

