एक मार्च से हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के घुमारवीं में नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठा रही है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1 मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगायेगी तथा स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के घुमारवीं में नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठा रही है ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1 मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगायेगी तथा स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के पास मोबाईल पाया गया तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, मोबाइल जब्त किया जाएगा और उसके माता-पिता को स्कूल बुलाकर समझाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर तय एसओपी के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए शिक्षा विभाग जल्द ही मानक प्रक्रिया तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि स्कूलों में लंच टाइम के दौरान बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं जिससे वह पढ़ाई पर ध्यान केंन्द्रित नहीं कर पाते।
What's Your Reaction?

