पावँटा साहिब में कल से होगा सिरमौर कबड्डी लीग का आगाज , जिला की आठ टीमें बनेगी सीजन-2 का हिस्सा

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 6 फरवरी से 8 फरवरी तक सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है इससे पूर्व नाहन में खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका आज समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम समापन के दौरान युवा समाजसेवी जयप्रकाश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Feb 5, 2026 - 18:25
 0  18
पावँटा साहिब में कल से होगा सिरमौर कबड्डी लीग का आगाज , जिला की आठ टीमें बनेगी सीजन-2 का हिस्सा
  
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-02-2026
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 6 फरवरी से 8 फरवरी तक सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है इससे पूर्व नाहन में खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका आज समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम समापन के दौरान युवा समाजसेवी जयप्रकाश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। 
उन्होंने पांवटा साहिब में शुरू होने जा रही कबड्डी सीजन लीग -2  के आयोजन के लिए सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा खाने का एक अच्छा मंच मिलेगा। वही कबड्डी सीजन लीग 2 के दौरान कोच की भूमिका निभाने जा रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व NIS कोच विपिन चौहान ने भी कबड्डी एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा और कहा कि युवाओं को इस कबड्डी लीग के दौरान प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा।
 उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि एसोसिएशन का यह प्रयास युवाओं को नशे से दूर कर निश्चित तौर पर खेल की तरफ ले जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow