चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बागवानी विभाग द्वारा संचालित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टरों में पौधरोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी मंडी, डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसके दूरगामी वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।

Feb 4, 2026 - 19:26
 0  3
चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   04-02-2026
बागवानी विभाग द्वारा संचालित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टरों में पौधरोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी मंडी, डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसके दूरगामी वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। 
उन्होंने कहा कि परिसीमन न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि आने वाले समय में यह क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को परसिमन के पौधों को वैज्ञानिक विधि से लगाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया गया। डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पूर्व इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए थे। 
विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत कुल 18,750 पौधे रोपे जा रहे हैं। इस अभियान से चौहार घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में बागवानी के नए युग की शुरुआत हुई है, जिससे स्थानीय किसानों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में उद्यान विकास अधिकारी द्रंग डॉ. कविता, क्लस्टर प्रभारी पूजा लोहिया और एचपी शिवा की ब्लॉक टीम उपस्थित रही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow