टोकियो पँचायत के गुगलों बस्ती में मंडराया भूस्खलन का खतरा, कई घरों को भूमि कटाव के कारण पैदा हुआ खतरा
नाहन विधानसभा क्षेत्र की टोकियो पंचायत के गुगलों बस्ती में भूमि कटाव के चलते भूस्खलन का खतरा मंडराया हुआ है समस्या को लेकर आज स्थानीय लोग पंचायत प्रधान की अगुवाई में नाहन पहुंचे ऒर DC प्रियंका वर्मा से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 22 जुलाई, 2026 :
नाहन विधानसभा क्षेत्र की टोकियो पंचायत के गुगलों बस्ती में भूमि कटाव के चलते भूस्खलन का खतरा मंडराया हुआ है समस्या को लेकर आज स्थानीय लोग पंचायत प्रधान की अगुवाई में नाहन पहुंचे ऒर DC प्रियंका वर्मा से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई।
मीडिया से बात करते हुई पंचायत की प्रधान अनीता ने बताया कि गुगलों बस्ती में लगातार पिछले कई सालों से भूमि कटाव हो रहा है जिसके चलते यहां कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है साथ ही लोगों की जमीनें भी भूमि कटाव की भेंट चल रही है।
उन्होंने कहा कि भूमि कटाओ की इस समस्या को गत वर्ष भी प्रशासन के सामने उठाया गया था मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर रिपोर्ट भी तैयार की थी मगर कोई भी समस्या का समाधान नहीं निकल और हालात आज भी जस के तस बने हुए है।
उन्होंने कहा कि डीसी से मुलाकात कर यहां समस्या के समाधान की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि पंचायत की कुछ अन्य समस्याओं को भी आज DC के सामने रखा जा रहा है।
स्थानीय महिला ने बताया कि बरसात के दौरान भूमि कटाओ से बस्ती को और खतरा पैदा हो गया है और लोग डर के माहौल में यहां रह रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जल्द यहां पर पुल लगाने की मांग की जा रही है ताकि भूमि कटाव से राहत मिल सके।
What's Your Reaction?