मंडी में तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

बल्हघाटी के अंतर्गत सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रात एक कार (नंबर एच82-8322) नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

May 5, 2026 - 14:29
 0  26
मंडी में तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
मंडी 05 मई, 2026 : 
बल्हघाटी के अंतर्गत सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रात एक कार (नंबर एच82-8322) नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हरिश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow