दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 लोग घायल

राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि अन्य 12 लोग घायल

Feb 16, 2025 - 21:24
 0  37
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 लोग घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    16-02-2025

राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि अन्य 12 लोग घायल हुए हैं। एक अस्पताल के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी रविवार दी। एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। 

अधिकारी ने बताया, “मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसमें पांच बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। अन्य 12 लोगों को चोटें आई हैं।” रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5-2.5 लाख रुपए तथा मामूली रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात मची भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। स्थिति अब सामान्य है। हिमांशु उपाध्याय ने कहा, “घटना के समय पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर खड़ी थी और जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 15 पर खड़ी थी।” 

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर कुछ यात्री फिसल गए और उनके पीछे चल रहे यात्री भगदड़ में फंस गए। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों में सवार होने के लिए स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण यह स्थिति पैदा हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow